डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ मनाया करवा चौथ, पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना की परंपरा निभाने के बाद नम्रता पाठक ने चंद्रमा के दर्शन कर अपना व्रत खोला। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया।

करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को विधि-विधान से पूजा करने और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने भी इस पारंपरिक पर्व को मनाया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]