डीएम ने खेत में खुद कराई धान की क्रॉप कटिंग, उत्पादन का किया आकलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद। जिले में धान की फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर याकूतगंज गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने खुद दरांती चलाकर धान की क्रॉप कटिंग कराई और फसल के उत्पादन का जायजा लिया। डीएम को खेत में धान काटते देख मौके पर किसानों की भीड़ जुट गई। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर खेती और फसल की उत्पादकता के संबंध में जानकारी ली।शासन के निर्देश पर धान की वास्तविक उपज का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। ग्राम याकूतगंज में गाटा संख्या 1053 पर किए गए पहले प्रयोग में धान की उपज का वजन 23 किलो 985 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, गाटा संख्या 476 पर दूसरे प्रयोग के जरिए भी फसल की उत्पादकता का आकलन किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। उन्होंने फसल की उपज का सही वजन सुनिश्चित करने और सभी आंकड़ों का नियमानुसार अभिलेखीकरण करने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से धान की उत्पादकता के सटीक और विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। इससे फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]