सहादतगंज ट्रिपल मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले अभिजात मिश्रा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई समेत कई मांगें उठीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिवार की सुरक्षा, बच्ची की पढ़ाई और आर्थिक सहायता की मांग; DGP, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और गृह सचिव से मिलने की अपील

लखनऊ। सहादतगंज ट्रिपल मर्डर कांड को लेकर पीड़ित परिवार की मांगें सामने आई हैं। मामले में मौके पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा ने बताया कि परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी है।

अभिजात मिश्रा के मुताबिक, परिवार चाहता है कि इस अपराध में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।

बच्ची की पढ़ाई जारी रखने की मांग

परिवार की प्रमुख मांगों में बच्ची की पढ़ाई की व्यवस्था करना भी शामिल है। बताया गया कि बच्ची इंटरमीडिएट में पढ़ रही है। परिवार चाहता है कि इस घटना के बाद उसकी शिक्षा प्रभावित न हो और पढ़ाई जारी रखने के लिए जरूरी व्यवस्था की जाए।

वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा ने बताया कि परिवार चाहता है कि डीजीपी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और गृह सचिव स्वयं सामने आकर उनकी मांगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दें। परिवार की मांग है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में उनकी सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही न बरती जाए।

फिलहाल, सहादतगंज ट्रिपल मर्डर केस में पीड़ित परिवार की मांगों और प्रशासन की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर नजर बनी हुई है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]