हाथरस में PET-2026 की परीक्षा आज, 16 केंद्रों पर 13,152 अभ्यर्थी होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के दूसरे परीक्षा दिवस पर शुक्रवार को हाथरस जिले के 16 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। दोनों पालियों में कुल 13,152 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 6,576 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस बल को भी अलर्ट रखा गया है। वहीं, परीक्षा के चलते जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र व आधार कार्ड साथ लाने की अपील की है। परीक्षा का अंतिम दिवस एक नवंबर को निर्धारित है।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]