हरिद्वार में 21-22 नवंबर को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति, 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में 21 और 22 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। प्रेम नगर आश्रम स्थित गोवर्धन हॉल में होने वाली इस दो दिवसीय बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की चुनावी तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है।

बैठक में प्रदेशभर से करीब 1500 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सहप्रभारी बांसुरी स्वराज, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। इनके अलावा सभी मोर्चों और 22 प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कैबिनेट मंत्री, विधायक और दायित्वधारी भी मौजूद रहेंगे।

पहले दिन 21 नवंबर को सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद देर शाम तक मोर्चा और प्रकोष्ठ की कार्यसमिति चलेगी। शाम को पदाधिकारियों की अलग बैठक होगी, जिसमें आने वाले चुनाव की रणनीति और योजना पर चर्चा की जाएगी।

दूसरे दिन 22 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विस्तृत कार्यसमिति की बैठक चलेगी, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसी दिन राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी करेंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]