हरादून में सड़क निर्माण के दौरान बवाल, ठेकेदार से मारपीट और अपहरण की कोशिश का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के चमन विहार फेज-2 में सड़क निर्माण के दौरान विवाद हो गया। टिहरी निवासी ठेकेदार शिव सिंह पंवार यहां सीसी सड़क का निर्माण करा रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान कार सवार अनुज सचदेवा मौके पर पहुंचा और निर्माण में लगे ट्रक को रोक दिया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। ठेकेदार का आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, मोबाइल छीन लिया गया और जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की गई।

घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है और निर्माण कार्यों के दौरान ठेकेदारों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ठेकेदार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]