चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सर्कस मोड़ मार्ग पर जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गुजरते हैं। पानी भरा होने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लगता, जिससे दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्रियों को दिक्कत होती है। हादसे की आशंका बनी रहती है।
मामले को लेकर सभासद अजीत मौर्य ने नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह से बात हुई है और जल्द समाधान का आश्वासन मिला है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों और राहगीरों को राहत मिल सके।









