देहरादून में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सोमवार को हजारों कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारी सड़कों पर उतरे और मुख्यमंत्री आवास कूच किया।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि नई पेंशन योजना उनके भविष्य को सुरक्षित नहीं करती। सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था दोबारा लागू करनी चाहिए।
कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी नाराजगी में उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के बाद सरकार क्या रुख अपनाती है, इस पर सबकी नजर है।









