गाजीपुर, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर गाजीपुर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया। इसके बाद उन्होंने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रन फॉर यूनिटी दौड़ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर विकास भवन चौराहे तक आयोजित की गई। इसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप शर्मा गाजीपुर।









