लखनऊ में 31 अक्टूबर से सजेगी ‘मीरजापुर दर्शन’ की तस्वीर, फोटो प्रदर्शनी में दिखेगी जिले की विरासत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। मीरजापुर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व, ऐतिहासिक विरासत और औद्योगिक पहचान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘मीरजापुर दर्शन इन लखनऊ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को लखनऊ में ‘उठो जागो इंडिया’ की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई।
आयोजकों के मुताबिक, यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। इसमें फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से मीरजापुर की धार्मिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक और औद्योगिक विशेषताओं को तस्वीरों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य मीरजापुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा और विकास की संभावनाओं से लोगों को परिचित कराना है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल के जरिए जिले की पहचान और गौरव को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।

‘उठो जागो इंडिया’ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉरपोरेट ट्रेनर दीपक कपूर करेंगे। संस्था के अनुसार, लोगों को उनके कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी इस आयोजन का अहम उद्देश्य है।

आयोजकों ने कहा कि ‘मीरजापुर दर्शन’ केवल एक फोटो प्रदर्शनी नहीं, बल्कि जिले की विरासत और पहचान को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की पहल है।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]