राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने निकाली रन फॉर यूनिटी, त्रिवेणी घाट पर किया स्वच्छता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीओ तुषार बोरा ने किया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के संयोजन में आयोजित इस दौड़ में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और हिमाद्री फाउंडेशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौड़ से पहले सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।

रन फॉर यूनिटी घाट चौक से शुरू होकर त्रिवेणी घाट पर संपन्न हुई। दौड़ के समापन के बाद त्रिवेणी घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों, बच्चों और फाउंडेशन के सदस्यों ने घाट पर पड़ी प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा एकत्र कर घाट की साफ-सफाई की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य लोगों में एकता, भाईचारे और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]