गोला में मिलावटखोरी का आरोप, छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई और मिठाई कारखानों पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। त्योहारों के नजदीक आते ही नगर में मिलावटी खोया और मैदे से बनी मिठाइयों के निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अनूप गुप्ता का आरोप है कि गोला नगर और आसपास के क्षेत्रों में त्योहार से करीब 15 दिन पहले कई मिठाई निर्माण कारखाने संचालित होने लगते हैं, जहां कथित रूप से घटिया खोया और मैदे से मिठाइयां तैयार की जाती हैं। त्योहार समाप्त होते ही ये कारखाने बंद हो जाते हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से ऐसे कारोबार को संरक्षण मिलने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि नगर में कई मिठाई कारखाने और खाद्य सामग्री की दुकानें संचालित हैं, लेकिन वहां नियमित जांच नहीं होती। वहीं विकास चौराहे पर एक छोटे चाट विक्रेता के ठेले से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नमूना लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद छोटे दुकानदारों में नाराजगी है।

कुछ छोटे दुकानदारों का आरोप है कि त्योहारों के दौरान विभाग के कर्मचारियों और कथित बिचौलियों को पैसे नहीं देने के कारण उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ता है, जबकि बड़े कारोबारियों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती।

अब सवाल यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग बड़े मिठाई कारखानों और दुकानों की भी निष्पक्ष जांच करेगा या नहीं? इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और विभाग का पक्ष सामने आना जरूरी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]