रामपुर में अधिवक्ता ने बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी को दौड़ाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर। जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अधिवक्ता हाथ में बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी को दौड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दो अधिवक्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने दोनों के बीच हो रही मारपीट को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अधिवक्ता कथित तौर पर आक्रामक हो गया और बेल्ट निकालकर पुलिसकर्मी के पीछे दौड़ने लगा।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के साथ हुए इस व्यवहार को लेकर मामला चर्चा में है। पुलिस ने प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो और पूरे मामले का संज्ञान लिया है। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- हरविन्दर दिवकार, रामपुर।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]