मैनपुरी में करोड़ों की लागत से बनी कैंसर यूनिट शुरू कराने की उठी मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। जिले में लंबे समय से बंद पड़ी कैंसर यूनिट को संचालित कराने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष पवन कठेरिया ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से जल्द कैंसर यूनिट शुरू कराने की मांग उठाई।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष पवन कठेरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की लागत से मैनपुरी में कैंसर यूनिट का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जिले में कैंसर पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध न होना लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा को शुरू कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इस संबंध में कई बार शासन और प्रशासन को ज्ञापन देकर यूनिट चालू कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पवन कठेरिया ने कहा कि कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। प्रेसवार्ता में पार्टी पदाधिकारी राहुल यादव ने भी कैंसर यूनिट को जल्द शुरू कराने की मांग की।

पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि जनहित को देखते हुए कैंसर यूनिट के संचालन की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए, ताकि जिले के मरीजों को अपने ही जनपद में बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके।

रिपोर्टर- सत्येंद्र कुमार


और पढ़ें

[the_ad id="164"]