महराजगंज में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, CD Ratio बढ़कर 73 प्रतिशत पहुंचा, युवाओं को ऋण देने में तेजी लाने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज,  मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) एवं जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की बैंकिंग गतिविधियों, वार्षिक ऋण योजना, कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, केंद्र एवं राज्य सरकार की ऋण योजनाओं तथा वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेन्द्र मिश्रा ने बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर 2026 में जनपद का ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) बढ़कर 73 प्रतिशत हो गया है, जबकि जून में यह 72.63 प्रतिशत था। यह भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित 60 प्रतिशत मानक और प्रदेश के औसत 55.97 प्रतिशत से अधिक है। सितंबर तक जनपद के बैंकों में कुल 9,823.70 करोड़ रुपये जमा तथा 7,171.19 करोड़ रुपये का ऋण वितरण दर्ज किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक अधिकारियों को कृषि, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) सहित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने और ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में अब तक 605 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि पात्र युवाओं के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखे जाएं तथा निर्धारित समय सीमा में ऋण स्वीकृति और वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना के तहत सितंबर तक 8,039.90 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 3,532.07 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया, जो लक्ष्य का 43.93 प्रतिशत है। इसमें कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के लिए 1,270.93 करोड़ रुपये तथा MSME क्षेत्र में 1,339.61 करोड़ रुपये का ऋण वितरण शामिल है।

कृषि ऋण की समीक्षा के दौरान छोटे एवं सीमांत किसान

और पढ़ें

[the_ad id="164"]