महराजगंज में प्रशासनिक फेरबदल, गौरव सिंह सोगरवाल सिद्धार्थनगर के नए डीएम, शिवशरणप्पा जीएन को मिली महराजगंज की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का तबादला सिद्धार्थनगर कर दिया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासन के इस फैसले के बाद दोनों जिलों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गौरव सिंह सोगरवाल अब सिद्धार्थनगर जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि शिवशरणप्पा जीएन महराजगंज के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

गौरतलब है कि गौरव सिंह सोगरवाल वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात रहे थे। इसके बाद उन्हें जिले का जिलाधिकारी बनाया गया था। अब शासन ने उन्हें पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन ने कुल 38 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]