ऋषिकेश: कांग्रेस सेवा दल की हर जिला अदालत में होगी लीगल टीम तैनात, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया ऐला
ऋषिकेश। कांग्रेस सेवा दल की ओर से अब देश के हर जिले की अदालत में अपनी लीगल टीम तैनात करने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस सेवा दल लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा पहली बार देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे। यहां गौरा देवी चौक के पास कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए संजीव शर्मा ने संगठन की आगामी रणनीति और विजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक बी.वी. श्रीनिवास के विजन के अनुरूप देश के प्रत्येक जिले की अदालत में कांग्रेस सेवा दल के वकीलों की मजबूत टीम तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस और सेवा दल के किसी भी कार्यकर्ता को कानूनी सहायता की जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद कार्यकर्ता को कानूनी परेशानियों के दौरान उचित मार्गदर्शन और सहायता मिल सके।
संजीव शर्मा के इस ऐलान के बाद कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं में संगठन की कानूनी व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद देखने को मिली।
संवाददाता: सागर रस्तोगी, ऋषिकेश।









