महराजगंज,। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आपसी विवाद और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों के कुल 15 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष परसामलिक विवेक कुमार सिंह की पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के चलते शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए दोनों पक्षों के 15 व्यक्तियों को निरुद्ध कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई का विवरण:
- कुल निरुद्ध व्यक्ति: 15
- कार्रवाई: धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामजीत, महिला उपनिरीक्षक संजू गोंड, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन मद्धेशिया, कांस्टेबल विवेक गोंड, प्रभात यादव, बृजेश यादव, सुजीत निर्मल, विवेक खरवार तथा महिला पीआरडी धामनती एवं अमृता चौधरी शामिल रहीं।
महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवादों को शांति एवं आपसी सहमति से सुलझाएं और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।









