प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, इलाके में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के बरवांभोज गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी है। काफी ऊंचाई पर युवती को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को आशंका है कि कहीं युवती संतुलन बिगड़ने से नीचे न गिर जाए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवती को समझाने-बुझाने में जुटे हैं और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस लगातार युवती से बातचीत कर रही है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा है। हर कोई युवती की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतारना है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]