हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को रुड़की से बहादराबाद और हरिद्वार तक चल रहे सड़क निर्माण और कुंभ से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को बड़ेड़ी राजपूताना से बहादराबाद टोल प्लाजा तक सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम 15 दिनों में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डीएम ने शंकराचार्य चौक से डाम कोठी तक यूपी सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों का भी जायजा लिया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से काम कर तय समय में कार्य पूरे करने को कहा।









