महराजगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शनिवार को जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
इस दौरान प्रमुख बाजारों, कस्बों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। महराजगंज पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।









