कुशीनगर के खड्डा नगर पंचायत खड्डा और तुर्कहा के बीच दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंगवा छपरा निवासी 40 वर्षीय गुड्डू जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, गुड्डू जायसवाल अपनी बाइक से खड्डा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान खड्डा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट और नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों का गुड्डू की हालत देखकर रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।









