कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में छः की मौत, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तिलक समारोह से लौटते समय थारूआडीह के पास हुआ दर्दनाक हादसा, प्रधान के परिवार के तीन सदस्यों की मौत; सेना का जवान भी हादसे का शिकार, पांच नवंबर को लौटना था ड्यूटी पर; मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारूआडीह के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कार और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में छत्तीसगढ़ में तैनात सेना का एक जवान और कार चला रहे युवक भी शामिल हैं। एक साथ छः लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घायल के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भलुही, थाना कप्तानगंज निवासी कन्हैया प्रसाद (45) अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने ग्राम देवराज पिपरा, थाना हाटा गए थे। यह समारोह अश्वनी कुमार भारती का था, जो पुलिस विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। उनकी शादी महराजगंज जनपद के बभनौली निवासी रामदुलारे भारती की पुत्री पूजा से तय हुई है।

समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग मारुति ईको वैन से अपने गांव लौट रहे थे। वाहन गांव के ही निवासी मिथिलेश गुप्ता चला रहे थे। इसी दौरान थारूआडीह के पास सामने से आ रहे ट्रक से वैन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रधान के परिवार के चार सदस्यों की मौत, तीन पीढ़ियां उजड़ गईं

हादसे में ग्राम प्रधान के परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। मृतकों में रामबिलास (65), उनके पुत्र कन्हैया प्रसाद (45), दूसरे पुत्र राममिलन प्रसाद (38) हुआ है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कन्हैया प्रसाद के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों अविवाहित हैं और गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

वहीं राममिलन प्रसाद के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आर्यन (17) और छोटा बेटा आयुष (12) है। दोनों पढ़ाई करते हैं। इस हादसे में आयुष की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक ही हादसे में पिता और छोटे भाई को खोने तथा खुद अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने की स्थिति ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की भी मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे में छत्तीसगढ़ में तैनात सेना के जवान रंजय गुप्ता (37) की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दशहरे की छुट्टी पर अपने घर आए थे। उनकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं।

रंजय गुप्ता को पांच नवंबर को वापस छत्तीसगढ़ जाकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। परिवार के लोग भी उनकी छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। उनकी मौत से पत्नी और तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लिए यह क्षति कभी न भरने वाली है।

पिता के दो बेटे और एक बेटी, भाइयों में सबसे छोटे थे मिथिलेश

हादसे में जान गंवाने वाले मिथिलेश गुप्ता (21) मारुति ईको वैन के मालिक थे और वही वाहन चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी ही वैन लेकर तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान हुए हादसे में उनकी भी मौत हो गई।

मिथिलेश के पिता का नाम अवधेश गुप्ता है। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। मिथिलेश भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार के सबसे छोटे बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। जिस बेटे के भविष्य को लेकर परिवार ने कई सपने संजोए थे, उसकी असमय मौत ने सभी को तोड़कर रख दिया है।

हादसे में इन छः लोगों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है—

* रामबिलास (65 वर्ष)

* कन्हैया प्रसाद (45 वर्ष)

* राममिलन प्रसाद (38 वर्ष)

* रंजय गुप्ता (37 वर्ष)

* मिथिलेश गुप्ता (21 वर्ष)

* मृदुल मिश्रा (38 वर्ष)

वहीं राममिलन प्रसाद के छोटा बेटा आयुष 12 बड़े और बड़े पुत्र आर्यन (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद स्थापित कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और घायल किशोर के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।

एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर हंसी-खुशी घर लौट रहे लोगों को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। हादसे ने एक परिवार की कई पीढ़ियों को गहरा जख्म दिया है। किसी ने पिता खोया, किसी ने बेटा, किसी ने भाई तो किसी ने अपना जीवनसाथी। सात लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]