वामपंथी नेताओं-कार्यकर्ताओं की निजी जानकारी जुटाने का आरोप, भाकपा (माकपा) ने जताया विरोधकसया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर जिला ;। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की कुशीनगर जिला इकाई ने प्रदेश सरकार पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की निजी सूचनाएं एकत्र कराने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या लाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कसया को सौंपकर ऐसी कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भाजपा की योगी सरकार द्वारा वामपंथी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की निजी सूचनाएं एकत्र कराई जा रही हैं। इसके लिए खुफिया तंत्र की विभिन्न इकाइयों और स्थानीय पुलिस को सक्रिय किए जाने की बात कही गई है। पार्टी ने इसे नागरिक अधिकारों और निजता का उल्लंघन बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार को किसी नागरिक अथवा संगठन से संबंधित कोई जानकारी वैधानिक रूप से आवश्यक है तो उसके उद्देश्य और प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। किसी लिखित आदेश या स्पष्ट सूचना के बिना पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आधार कार्ड, बैंक खाते सहित अन्य संवेदनशील दस्तावेजों की जानकारी मांगना अनुचित है। उन्होंने इसे नागरिकों के निजता के अधिकार पर हमला बताते हुए ऐसी कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग की।

इस दौरान वीपी गुप्ता, गेंदा सिंह, मु. इद्रीस, कैलाश गिरी, जवाहर शर्मा, आशिक, शंकर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]