तहसील सदर में दाखिल-खारिज कार्यों की जांच की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। तहसील सदर महराजगंज में दाखिल-खारिज (नामांतरण) कार्यों की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली को लेकर जांच की मांग उठी है। इस संबंध में जागरूक नागरिक एवं पत्रकार श्रवण कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

शिकायती पत्र में तहसील सदर में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति, पदनाम, कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों का सत्यापन कराने की मांग की गई है। साथ ही यह भी पता लगाने का अनुरोध किया गया है कि के माध्यम से हुई है।

शिकायतकर्ता ने दाखिल-खारिज कराने वाले आवेदकों से निर्धारित सरकारी शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार की अनधिकृत धनराशि मांगे जाने की आशंका की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर को आवेदकों से नकद या ऑनलाइन भुगतान लेने का अधिकार है अथवा नहीं, इसकी भी जांच कराने को कहा है।

शिकायती पत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान दाखिल-खारिज कार्यों से संबंधित शिकायतों, ऑनलाइन रिकॉर्ड, डिजिटल लॉग, शुल्क भुगतान के विवरण और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग भी शामिल है। साथ ही जांच के दौरान संबंधित सरकारी अभिलेखों एवं डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।

श्रवण कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी से मामले की जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराने तथा जांच में अनियमितता या अवैध वसूली की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि जिलाधिकारी इस शिकायत पर क्या संज्ञान लेते हैं और जांच के बाद तहसील सदर की दाखिल-खारिज व्यवस्था को लेकर क्या कार्रवाई होती है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]