लखनऊ: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, जेसीपी बबलू कुमार ने किया पैदल मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए राजधानी लखनऊ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार और डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ हजरतगंज के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की।

इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं बाजार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आवश्यक निर्देश देते हुए बाजारों में आवागमन सुचारु बनाए रखने को कहा।

सर्राफा दुकानों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए दुकानों के बाहर पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं, त्योहारों पर खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों, खासकर महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अलावा धनतेरस के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]