मुरादाबाद के प्रिंस रोड पर महिला और युवक के बीच हंगामे का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, प्रिंस रोड पर ई-रिक्शा में बैठने को लेकर महिला और युवक के बीच विवाद शुरू हुआ। महिला के साथ एक अधेड़ व्यक्ति और एक युवक भी मौजूद थे।
किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौके पर मौजूद एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।









