त्योहारों से पहले झांसी पुलिस अलर्ट, ADG ने सर्राफा बाजार में किया पैदल गश्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झांसी। आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए झांसी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में मंगलवार को ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के सर्राफा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान IG आकाश कुलहरि और SSP विकास कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने सर्राफा बाजार की दुकानों और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और सुझावों को सुना। ADG ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को बाजारों में लगे CCTV कैमरों की नियमित निगरानी करने, पुलिस पिकेट को सक्रिय रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाजार में अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

ADG ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में पुलिस की सतर्कता और प्रभावी गश्त बेहद जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों की इस पहल से व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]