लखनऊ में आज से बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान शुरू हो रहा है। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदयात्रा करेंगे। उनके साथ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

लखनऊ में लोकभवन से परिवर्तन चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। आज बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में पदयात्रा होगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शामिल होंगे।
4 नवंबर को गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा निकालेंगे। इसी दिन प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य और कानपुर में ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में पदयात्राएं होंगी।
5 नवंबर को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पदयात्रा होगी। बीजेपी का यह अभियान विपक्ष के नैरेटिव के खिलाफ है।









