राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं शाहजहांपुर, स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय का करेंगी निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर रिलायंस थर्मल पावर के हेलीपैड पर उतरा, जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड पर अधिकारियों की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुईं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का शाहजहांपुर स्थित स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगी और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षण व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगी।

राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन भी तैयारियों में जुटा रहा। उनके आगमन से विश्वविद्यालय परिसर में विशेष गतिविधियां देखने को मिलीं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]