मासूम बच्चों ने पिता को दिया कंधा, CRPF जवान रंजय गुप्ता को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई; पत्नी की चीखों से दहल उठा गांव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले CRPF जवान रंजय गुप्ता का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान का शव देखते ही पत्नी बदहवास हो गई और पति के पैरों के पास बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी। वहीं मासूम बच्चे बार-बार पापा-पापा कहकर अपने पिता को पुकारते रहे। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
घर में जहां कभी खुशियों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां मंगलवार को चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ था। सबसे भावुक कर देने वाला पल तब आया, जब मासूम बच्चों ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। जिन बच्चों की परवरिश और भविष्य की जिम्मेदारी पिता के कंधों पर थी, उन्हीं बच्चों को अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए कंधा देना पड़ा।

रंजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए CRPF की बटालियन के जवान भी उनके घर पहुंचे। साथी जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ सलामी देकर अपने वीर साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, जहां मंगलवार को उनका दाह संस्कार किया गया।

एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। रंजय के निधन से पत्नी ने अपना जीवनसाथी और मासूम बच्चों ने पिता का साया खो दिया। जवान की अंतिम विदाई का यह दृश्य लंबे समय तक गांव वालों के दिलों में याद रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]