लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या के मामले में आरोपी देवेश उर्फ बिल्लू को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
नीमगांव पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।









