दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 75 किलो अस्वच्छ घेवर कराया नष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद मैनपुरी। दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की और अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, किशनी स्थित ओम साईं स्वीट्स पर जांच के दौरान एक्सपायरी डेट का सामान मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने उसे नष्ट कराया। वहीं ननुआ मिष्ठान भंडार पर करीब 75 किलो अस्वच्छ घेवर पाया गया, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।

इसके अलावा शहर के ज्योति तिराहे पर मिलावटी देशी घी की बिक्री की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की लगातार हो रही छापेमारी और कार्रवाई से मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान जारी रखने की बात कही है।

रिपोर्टर – सत्येंद्र कुमार

और पढ़ें

[the_ad id="164"]