लखीमपुर खीरी में युवक की गोली मारकर हत्या, दो लोगों पर आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। जनपद के निमगांव थाना क्षेत्र के घटिया मदन गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विपुल के रूप में हुई है, जो मितौली थाना क्षेत्र के रामखेड़ा गांव का निवासी था।

जानकारी के मुताबिक, विपुल घर से बाजार गया था। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शरीर पर दो गोलियों के निशान बताए जा रहे हैं। परिजनों ने पैसों के लेन-देन के विवाद में दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही निमगांव और मितौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]