मुनिकीरेती थाने में सरदार पटेल जयंती पर कार्यक्रम, आईजी गढ़वाल ने दिलाई एकता की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुनिकीरेती थाने में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय एकता दिवस संबोधन को लाइव सुना।

इस दौरान आईजी राजीव स्वरूप ने सभी को राष्ट्रीय अखंडता और एकता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

बाद में आईजी ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने आईजी और एसएसपी को सम्मानित भी किया।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]