पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद भी दी जान, कछेलिया गांव में दो मौतों से सनसनी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कछेलिया गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में हुई दो मौतों की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

दरअसल, पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव का है, जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पति लालपूत राठौर ने अपनी पत्नी जनुका पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति ने भी अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और घरेलू विवाद के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है।

फिलहाल इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

 

लोकेशन- हरदोई
संवाददाता- अमित सिंह

और पढ़ें

[the_ad id="164"]