त्योहारों को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने थाना कोतवाली क्षेत्र के नगर तिराहा से मऊपाकड़ तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]