महराजगंज: पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, निचलौल पुलिस की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज,जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन राजभर उर्फ गोलू (21 वर्ष), पुत्र विनोद राजभर, निवासी ग्राम भेड़िहारी, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 288/26 के तहत धारा 64, 78, 351(3), 352 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को ग्राम भेड़िहारी से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:

  1. योगेन्द्र कुमार राय – प्रभारी निरीक्षक।
  2. मनोज कुमार गुप्ता – उपनिरीक्षक।
  3. शुभम वर्मा – आरक्षी।
  4. राम आशीष – आरक्षी।

पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]