राष्ट्रीय एकता दिवस पर महराजगंज के स्टेडियमों में खिलाड़ियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को महंत दिग्विजयनाथ स्टेडियम, चौक बाजार एवं खेलो इंडिया मिनी स्टेडियम फरेंदा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों स्टेडियमों में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और गोष्ठी आयोजित कर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं विचारों पर चर्चा की गई।

गोष्ठी में खिलाड़ियों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान से अवगत कराया गया। युवाओं को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के साथ-साथ खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]