जेल से रिहाई के दौरान आजम खान को ED ने लिया हिरासत में, समर्थकों में भारी आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की रिहाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रामपुर जिला कारागार से बाहर आने के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ED की टीम आजम खान को अपने साथ लेकर चली गई। इस कार्रवाई के बाद उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर को ED की टीम ने जिला कारागार रामपुर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूछताछ की थी। इसके बाद थाना अजीमनगर में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

बताया जा रहा है कि आजम खान की जमानत पर रिहाई की प्रक्रिया के दौरान ED की टीम की कार्रवाई से उनकी जेल से बाहर आने की उम्मीदों पर एक बार फिर असर पड़ा। मौके पर मौजूद हजारों समर्थकों ने ED की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर रामपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ED की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

रिपोर्ट: हरविन्दर दिवकार

और पढ़ें

[the_ad id="164"]