फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिरोजाबाद के एक नर्सिंग स्कूल में पढ़ने वाली मैनपुरी निवासी 24 वर्षीय छात्रा प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। वह मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम मधन की रहने वाली थी और करीब चार महीने पहले फिरोजाबाद के एक नर्सिंग स्कूल में दाखिला लिया था।

परिजनों के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र दक्ष और उनके पुत्र यश दक्ष पर दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में कल शाम छात्रा का अंतिम संस्कार कराया गया था। हालांकि, आज सुबह परिजनों ने शव को बाहर निकालने का प्रयास किया, जिसके बाद मैनपुरी और फिरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बाद में अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने दोबारा अंतिम संस्कार कराया।

फिलहाल मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]