शिवालिक नगर में ग्रीन बेल्ट कार्य का शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार के शिवालिक नगर में विकास की नई पहल शुरू हुई। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अमृत महोत्सव चौक से रामधाम एंट्री तक ग्रीन बेल्ट विकसित करने के कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और पहल के लिए आभार जताया।

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि ग्रीन बेल्ट सिर्फ सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास है। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करना प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में सभासद वीरेंद्र अवस्थी, नूतन वर्मा, हरिओम चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]