निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती और उपचार के लिए आने वाले मरीजों से भी व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है या नहीं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और उपचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
रिपोर्ट- ममता भारद्वाज









