आलियापुर टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, डायल 112 के सिपाहियों से मारपीट कर फाड़ी वर्दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के आलियापुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का विरोध करने पर किन्नरों द्वारा एक कार सवार युवक के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी टीम के पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी फाड़ने का भी आरोप है।
बताया गया कि भदोही निवासी युवक टोल प्लाजा से गुजर रहा था। इसी दौरान अवैध वसूली का विरोध करने पर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी मारपीट की गई। काफी देर तक मदद न मिलने पर पीड़ित सिपाही ने डायल 112 के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी पीड़ा जाहिर की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिसकर्मी से मारपीट का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वीडियो में किन्नरों द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मी से तहरीर प्राप्त कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकान्त ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]