बांदा में रिश्तों का कत्ल: जमीन के विवाद में कलयुगी बेटे ने हंसिया से काटकर की पिता की निर्मम हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांदा। बुंदेलखंड के बांदा जनपद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा गांव में एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति के विवाद में अपने ही वृद्ध पिता की धारदार हथियार (हंसिया) से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। देर रात हुई इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांधापुरवा निवासी 65 वर्षीय मोतीलाल यादव के पास करीब तीन बीघा जमीन थी। उनका बड़ा बेटा नीलम उर्फ नथुवा इस जमीन को अपने नाम कराने और उसे बेचने की जिद पर अड़ा हुआ था। शुक्रवार देर रात जब मोतीलाल घर में चाय बना रहे थे, तभी जमीन को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आए आरोपी पुत्र ने हंसिया से अपने पिता के गले और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वृद्ध मोतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ सिटी सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को संकलित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कीं और फरार आरोपी पुत्र को देर रात ही आलाकत्ल (हथियार) के साथ दबोच लिया।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है और मामले की गहनता से जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]