लखनऊ। देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को लखनऊ में रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत जनभवन से हुई, जो केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रन फॉर यूनिटी रैली में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है। सरदार पटेल को देश की एकता और अखंडता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने आजादी के बाद विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों ने लोगों से देश की एकता बनाए रखने और आपसी सद्भाव के साथ रहने की अपील की।









