राष्ट्रीय एकता दिवस पर लखनऊ में निकली रन फॉर यूनिटी रैली, इंद्रपाल सिंह वालिया बने वायुसेना के नए उप-प्रमुख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को लखनऊ में रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया गया। जनभवन से शुरू हुई यह रैली केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
रन फॉर यूनिटी का आयोजन प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देशभर में किया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। रैली के माध्यम से लोगों को आपसी सद्भाव बनाए रखने और देश की एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। जनभागीदारी के चलते पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इंद्रपाल सिंह वालिया होंगे वायुसेना के नए उप-प्रमुख

वहीं, नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को भारतीय वायु सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह रविवार से अपना नया कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल वह ईस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत हैं। वालिया एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित शनिवार को भारतीय वायु सेना के 29वें प्रमुख का पदभार संभालेंगे। इस बदलाव के साथ वायुसेना के शीर्ष नेतृत्व में नई जिम्मेदारियों का हस्तांतरण होगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]