दिवाली से पहले गड्ढामुक्त होगा कानपुर, डीएम ने दी सख्त हिदायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। शहर की बदहाल और खुदी पड़ी सड़कों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दिवाली से पहले शहर की सभी खुदी हुई सड़कों का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि त्योहार का सीजन सिर पर है और बाजारों में भीड़ बढ़ने वाली है। ऐसे में अधूरी पड़ी सड़कें हादसों और जाम का कारण बन सकती हैं। महीनों से लोग धूल और गड्ढों के बीच आवाजाही को मजबूर हैं।

डीएम तंवर ने संबंधित विभागों पीडब्ल्यूडी, जल निगम और नगर निगम को चेतावनी दी है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से तय समय में काम पूरा करें।

प्रशासन का उद्देश्य है कि दीपावली पर शहरवासियों को साफ-सुथरी और गड्ढामुक्त सड़कें मिलें ताकि वे बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन का यह अल्टीमेटम जमीन पर कितना उतरता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]