ऋषिकेश में पटाखा दुकानों पर पुलिस और तहसील प्रशासन की छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश। दीपावली के त्योहार को देखते हुए अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर गुरुवार को ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
संयुक्त छापेमारी अभियान तहसीलदार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने चलाया। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस, बिक्री से संबंधित दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की गई।

जांच के दौरान दो दुकानदारों के पास पटाखे बेचने के पांच वर्षीय वैध लाइसेंस पाए गए, जबकि कुछ विक्रेताओं ने लाइसेंस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की रसीदें दिखाई।

तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बिना वैध लाइसेंस दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लाइसेंस मिलने से पहले पटाखों की बिक्री न करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]