लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद
लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। अमित शाह यहां सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे।

इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, आगामी रणनीतियों और प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच सभी की निगाहें अमित शाह के संबोधन पर टिकी हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]